जहानाबाद, अप्रैल 23 -- घोसी, निज़ संवाददाता। घोसी नगर पंचायत के इलाकों में गुरुवार को पूरे दिन बिजली आपूर्ति बंद रही। जिसके कारण लोग गर्मी में परेशान रहे। इस संदर्भ में ग्रामीणों का बताना है कि विभाग के द्वारा पहले चेतावनी नहीं जारी किए जाने के कारण लोगों को और ज्यादा परेशानी हुई। पानी से लेकर अन्य बिजली के उपकरण नहीं चलने के कारण लोग पूरे दिन परेशान रहे। बिजली आपूर्ति बाधित रहने के सवाल पर विभाग के कनीय अभियंता शैलेश कुमार ने बताया कि बाजार के मुख्य 11000 ट्रांसमीटर के केवल बदलने का काम किया जा रहा है। जिस कारण बिजली आपूर्ति बाधित थी। यह भी पढ़ें- कटिहार: भीषण गर्मी में पांच घंटे बिजली ठप उन्होंने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि शुक्रवार को भी घोसी नगर पंचायत के इलाकों में 11:00 बजे से 2:00 बजे तक रिपेयरिंग का काम किए जाने क...