घोसी प्रखंड प्रमुख पर लाया गया अविश्वास प्रस्ताव
जहानाबाद, अप्रैल 13 -- चार सदस्यों ने बीडीओ को सौंपा आवेदन घोसी, निज संवाददाता घोसी प्रखंड प्रमुख जयमंति कुमारी के विरोध अविश्वास प्रस्ताव को लेकर चार पंचायत सदस्यों ने घोसी बीडीओ को आवेदन दिया है। जिसमें प्रखंड प्रमुख पर भ्रष्टाचार, कार्य में बाधा, एवं बिचौलियों जैसे कई प्रकार के आरोप लगाया गया है। इस संबंध में बीडीओ सरिता कुमारी ने बताया कि चार पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आवेदन सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि इसके आधार पर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले पंचायत समिति सदस्यों में लखवार भाग 1 के संजय कुमार, पूर्व प्रखंड प्रमुख लाल कुमार देवी, शाहपुर पंचायत भाग 1 के नीलम देवी एवं निरजा कुमारी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- पंडवा में बीडीओ-सीओ का पद प्रभार में, आम जनता परेशान, मुखिया संघ आंदो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.