जहानाबाद, फरवरी 27 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। प्राथमिक शिक्षक संघ (गोप गुट ) मूल के नेताओं ने घोसी प्रखंड के शिक्षकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की निंदा की है। संघ ने कहा है कि ई शिक्षा कोष ऐप में तकनीकी गड़बड़ी के लिए शिक्षकों को जिम्मेदार ठहरना निंदनीय है। शिक्षक नेता सत्येंद्र कुमार, सुदर्शन कुमार, राम उदय कुमार, संजय कुमार, कमलेश कुमार आदि नेताओं ने कहा कि शिक्षकों की उपस्थिति ई शिक्षाकोश के माध्यम से बनाई जाती है। विदित हो कि जिले के बहुत सारे विद्यालय सुदूर देहाती क्षेत्र में पड़ता है। जिससे ई-शिक्षा कोष ऐप में तकनीकी खराबी, नेटवर्क समस्या रहने के कारण स- समय शिक्षकों का आगमन एवं प्रस्थान अंकित नहीं हो पाता है।ऐसी स्थिति में शिक्षक हाजरी भौतिक रूप से हस्ताक्षर पंजी पर बनाते हैं। नेताओं ने कहा कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी घोसी ने शिक्षक...