जहानाबाद, अप्रैल 6 -- 1 वर्ष पूर्व बाजार में अपराधियों पर नजर रखने को लेकर लगाया गया था कैमरा तकनीकी गड़बड़ी के कारण पहले भी हो चुका है खराब कार्यपालक पदाधिकारी ने ठीक कराने का दिया आश्वासन घोसी, निज़ संवाददाता। घोसी नगर पंचायत के घोसी बाजार में लगाया गया सीसी टीवी कैमरा काम नहीं कर रहा है। दरअसल बाजार में असामाजिक तत्वों एवं बाजार के गतिविधियों पर नजर रखने को लेकर सीसी टीवी कैमरा लगाया गया था ताकि पुलिसकर्मियों को अपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने में सहुलियत हो। बाजार में किसी तरह की अपराधिक गतिविधि होने पर अपराधियों को चिह्नित कर कार्रवाई करने में परेशानी न हो, लेकिन इधर पिछले दो महीना से बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरा खराब हो चुका है। बता दें कि नगर पंचायत के द्वारा बाजार में कई चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था। इस संबंध में ग्रामी...