मऊ, मार्च 5 -- मऊ, संवाददाता। घोसी लोकसभा के सांसद राजीव राय ने घोसी चीनी मिल को पुन: चालू कराने और आधुनिकीकरण के लिए नए सयंत्र स्थापित करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा। साथ ही साथ गन्ना किसानों के हित में सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग किया। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में सांसद ने कहा कि घोसी लोकसभा के संसदीय क्षेत्र अंतर्गत वर्ष 1982 में स्थापित घोसी चीनी मिल गन्ना किसानों की आय का प्रमुख और सुलभ साधन है। लेकिन विगत दस वर्षों से घोसी चीनी मिल के संचालन, उसमें लगे संयंत्रों के रख-रखाव, विभागीय उपेक्षा, घोसी चीनी मिल में व्याप्त व्यापक भ्रष्टाचार के चलते पेराई सत्र के बीच में ही मिल बंद कर दिया गया। इसका दुष्परिणाम यह हुआ कि घोसी में चीनी मिल होने के बावजूद गन्ना किसानों को अपने गन्ने को पड़ोस के जनपद आजमगढ़ के सठि...