देहरादून, दिसम्बर 25 -- देहरादून। घोसी गली घंटाघर से दो लैपटॉप चोरी कर लिए गए। घोसी गली में रहने वाले नवीन पुंडीर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि विगत 20 दिसंबर को शाम को छह से सात बजे उनके प्रतिष्ठान से दो लैपटॉप चोरी कर लिए गए। कोतवाली पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...