जहानाबाद, दिसम्बर 18 -- घोसी, निज़ संवाददाता। नगर पंचायत घोसी के गोड़सर गांव स्थित कमेटी हॉल में गुरुवार को घोसी विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक रितुरंजन कुमार का नागरिक अभिनंदन समारोह काफी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आयोजनकर्ता अनिल शर्मा उर्फ कारु जी एवं घोसी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 के वार्ड पार्षद अरविंद कुमार के द्वारा अंग वस्त्र एवं पुष्पगुछ प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित विधायक ने कहा कि घोसी में विकास को लेकर उनका एक ड्रीम प्रोजेक्ट है जिसमें इलाके में शिक्षा के साथ-साथ सिंचाई को लेकर बड़ी लकीर खींची जाएगी। उन्होंने बताया कि इलाके के युवकों को बेहतर रोजगार को लेकर भी प्लान बनाया जा रहा है ताकि युवकों का भविष्य संवारा जा सके। उन्होंने बताया कि इसको लेकर विभिन्न विभाग के मंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.