जहानाबाद, अक्टूबर 5 -- घोसी, निज संवाददाता। घोसी प्रखंड क्षेत्र में विधानसभा चुनाव की चर्चा अभी से ही तेज हो गई है। संभावित अभ्यर्थियों की गांवों में आवाजाही बढ़ गई गई है। काम निबटाने के बाद शाम में ग्रामीण चुनाव की चर्चा कर रहे हैं। दोपहर में महिलाएं भी अपने दरवाजे पर बैठ चुनाव की चर्चा में शामिल हो रही है। इधर, प्रखंड प्रशासन भी चुनाव की तैयारी में व्यस्त है। मतदान केंद्रों पर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में पहल तेज कर दी गई है। प्रखंड प्रशासन क्षेत्र में शांतिपूर्वक चुनाव कराने की तैयारी में जुटा है। जबकि संभावित प्रत्याशी मतदाताओं से मेलजोल बढ़ा दिए हैं। विकास के दावे व वादे भी खूब किए जा रहे हैं। लगे हाथ निवर्तमान जनप्रतिनिधि के कामकाज की समीक्षा करने की भी सलाह दे रहे हैं। लेकिन, इससे इतर मतदाता अभी धान की फसल को बचाने में जुटे हैं। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.