जहानाबाद, अप्रैल 16 -- घोसी, निज संवाददाता घोसी थाना क्षेत्र के गोड़सर गांव से पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि पुलिस हंगामा कर रहा है व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाना लाया जहां से उसे कोर्ट भेजा गया। वही ओकरी थाना के पुलिस कोकरी बाजार से चोरी एवं मारपीट के मामले में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि पुलिस गिरफ्तार व्यक्ति मनोज वर्मा को न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...