कौशाम्बी, अप्रैल 11 -- एसडीएम चायल अरुण कुमार ने टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान अंतर्गत शनिवार को ग्राम घोसिया में कैम्प आयोजित किया। इस दौरान राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण किया गया। कैम्प के दौरान उन्होंने ग्राम सभा की भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को राजस्व व पुलिस टीम को मौके पर भेजकर हटवा दिया। इसके अलावा एक भूखंड की पैमाइश कर शिकायतकर्ता को आवंटित भूमि चिन्हित कर दिया गया है। शिकायतकर्ता अफसार अहमद एवं इरसार अहमद की खतौनी में नाम शुद्ध करने के लिए आनलाइन आवेदन करा दिया गया है। इन शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता संतुष्ट हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.