लखीमपुरखीरी, जनवरी 5 -- लखीमपुर, संवाददाता। शहर के इमली चौराहा से घोसियाना होकर महेवागंज को जोड़ने वाली सड़क घोसियाना गांव में चौड़ी की जाएगी। एक दिन पहले ही एसडीएम ने टीम के साथ पहुंचकर अतिक्रमण चिन्हीकरण कराया था। अतिक्रमण तोड़ने का काम शुरू हो गया है। प्रशासन ने एक सप्ताह का समय दिया है वहीं निशान लगने के बाद लोगों ने खुद ही अपनी दीवार, पैकरिया आदि तोड़ना शुरू कर दिया है। 12 से ज्यादा पक्का अतिक्रमण और एक मस्जिद का भी कुछ हिस्सा अतिक्रमण की जद में आ सकता है। घोसियाना गांव में बनी सड़क कई साल से जर्जर है। नालियों का गंदा पानी भी सड़क पर बहता रहता है। इस रोड के निर्माण की मांग लोग काफी दिनों से कर रहे हैं। श्मशान घाट (मरघट) का रास्ता इसी रोड से होकर जाना होता है। अन्तिम संस्कार के लिए शवों को ले जाने में भी जर्जर सड़क पर मुश्किल होता था।...