लखीमपुरखीरी, जून 6 -- गोला गोकर्णनाथ। 19वें गोला कप डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार रात खेले गए मुकाबलों में घोसियाना क्रिकेट क्लब, भसीन स्वीट्स क्लब और मिल क्लब ने शानदार जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में घोसियाना क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सैफ 42 और रिजवान 34 की शानदार पारियों की बदौलत 10 ओवर में 110 रन बनाए। जवाब में सहारा हॉस्पिटल क्लब की टीम घोसियाना की सटीक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 52 रन पर सिमट गई। घोसियाना क्रिकेट क्लब ने यह मुकाबला 58 रन से जीत लिया। दूसरे मैच में पीएस क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राघवेंद्र 46 और विपिन 21 के योगदान से 95 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भसीन स्वीट्स क्लब की टीम को जीत के लि...