बिहारशरीफ, मार्च 7 -- घोसरावां की बेटी स्मृति आनंद ने यूपीएससी में पायी सफलता 368वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिला का मान फोटो : स्मृति आनंद। पावापुरी, निज संवाददाता। गिरियक प्रखंड के घोसरावां गांव की बेटी स्मृति आनंद ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में 368वीं रैंक प्राप्त कर जिला का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है। वर्तमान में लखीसराय में अवर निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में कार्यरत स्मृति आनंद की इस सफलता पर परिजनों, मित्रों और लोगों ने उन्हें बधाई दी है। माता मंजू देवी ने बताया कि स्मृति आनंद शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनके पिता नरेंद्र सिंह अंचल अधिकारी (सीओ) के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। माता गृहिणी हैं। स्मृति अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता...