घोषीकुंडी गांव में लोगों के बीच गहराया जल संकट
लखीसराय, मई 30 -- चानन, निज संवाददाता। खुटूकपार पंचायत के महादलित टोला घोषीकुंडी की तस्वीर पंचायती राज भी नहीं बदल सकी है। गांव को सशक्त करने के ख्याल से सरकार द्वारा कई तरह की योजना चलाई भी गई, लेकिन गांव का समुचित विकास नहीं हो सका। पांच सौ से ज्यादा आबादी वाले गांव के लोगों को अब भी है अच्छे दिनों का इंतजार। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शुमार हर घर नल जल योजना के तहत वार्डों में टंकी तो लगा दिया गया, लेकिन कायदे से पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। अधिकांश परिवार को चापाकल या फिर किऊल नदी के सहारे रहना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- घोषीकुंडी गांव में लोगों के बीच गहराया जल संकटपानी की किल्लत गांव की महिला रीना देवी, मीना देवी, आरती देवी, मीरा देवी आदि ने बताया कि सुबह होते ही पानी की किल्लत सताने लगती है। गर्मी में तो किऊल नदी सूख गई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.