सोनभद्र, मई 15 -- घोरावल। बुधवार की शाम आई तेज आंधी के कारण घोरावल नगर सहित आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति गुल हो गई थी। इससे सबसे बड़ी समस्या पेयजल को लेकर खड़ी हो गई थी। बिजली न रहने से घोरावल नगर सहित आसपास के गांवों में पेयजल को लेकर हाहाकार की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। बिजली न रहने से उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। उधर बिजली विभाग मरम्मत कार्य में युद्धस्तर पर जुटा रहा। शुक्रवार की दोपहर दो बजे लगभग 44 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। यह भी पढ़ें- आंधी-तूफान के बाद 48 घंटे से मुंडलाना समेत दर्जनभर गांवों में बिजली गुल यह भी पढ़ें- 48 घंटे बाद भी दर्जनों गांवों की बहाल नहीं हुई बिजली आपूर्ति यह भी पढ़ें- 36 घंटे बाद भी रामनगर बाजार समेत कई गांवों की बिजली गुल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...