सोनभद्र, जून 2 -- घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। जंग की तपिश के कारण डीजल और पेट्रोल की किल्लत अब भी बरकरार है। मंगलवार को घोरावल में पांच में चार पेट्रोल पंप ड्राई हो गए। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों और स्वामियों को इधर उधर भटकते देखा गया। घोरावल नगर में मंगलवार को पेट्रोल पंपों पर डीजल एवं पेट्रोल न मिलने से उपभोक्ता परेशान रहे। एक तरफ जहां खेती किसानी का समय शुरू होने जा रहा है वहीं दूसरी तरफ डीजल और पेट्रोल के किल्लत से लोगों की चिंता बढ़ गई है। मंगलवार को घोरावल नगर स्थित पांच पेट्रोल टंकियों में से चार पर डीजल और पेट्रोल की नही था। एक पेट्रोल पंप पर डीजल मिल रहा था उसमें भी मात्र वाहनों में डीजल दिया जा रहा था। किसानों को डब्बा एवं टंकी में डीजल एवं पेट्रोल देने पर सख्त मनाही रही। लोगों को पेट्रोल टंकियों ...