घोरावल और नगवां में हुआ रिफॉर्म उत्सव
सोनभद्र, अक्टूबर 2 -- सोनभद्र, संवाददाता। वाटरशेड विकास घटक-प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) के तहत शुक्रवार को घोरावल और नगवां विकासखंड में रिफॉर्म उत्सव का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को वाटरशेड विकास की विभिन्न गतिविधियों, जल संरक्षण और योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी दी गई। भूमि संरक्षण इकाई, रॉबर्ट्सगंज की ओर से घोरावल विकासखंड की ग्राम पंचायत सिरसाई और नगवां विकासखंड की ग्राम पंचायत आमडीह में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान परियोजना क्षेत्रों में कराए गए विभिन्न परिणामपरक कार्यों और उनसे हुए लाभ के बारे में ग्रामीणों को बताया गया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: सामुदायिक एवं निजी सिंचाई कूपों का किया गया लोकार्पण अधिकारियों ने जल संरक्षण के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.