घोरमारा रेलवे स्टेशन में मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल
देवघर, जून 5 -- देवघर, प्रतिनिधि। घोरमारा रेलवे स्टेशन परिसर में चल रहे फर्श मरम्मत कार्य को लेकर स्थानीय लोगों ने गुणवत्ता और पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है, जबकि कार्यस्थल पर लागत, संवेदक, प्राक्कलन और कार्य अवधि से संबंधित कोई सूचना पट्ट भी नहीं लगाया गया है। स्टेशन परिसर में इन दिनों फर्श की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। हालांकि कार्य की आधिकारिक लागत की जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्य का दायरा देखते हुए इसकी लागत लाखों रुपये में हो सकती है। इसके बावजूद कार्यस्थल पर आवश्यक सूचना बोर्ड नहीं लगाए जाने से लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.