सूरत, जून 10 -- सूरत से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां पर एक 49 वर्षीय NRI (अनिवासी भारतीय) उस वक्त बड़ी मुसीबत में फंस गए, जब उसके पालतू घोड़े ने उनका अंगूठा चबाते हुए हाथ से अलग कर डाला। यह घटना उस वक्त हुई, जब यह शख्स अपने फार्महाउस पर गया था, और वहां अपने पालतू घोड़े को बेहद प्यार से गाजर व हरी घास खिला रहा था। इसी दौरान घोड़े ने उस शख्स के हाथ पर काट लिया, जिससे कि उनका अंगूठा हाथ से अलग हो गया। हालांकि सही समय पर ट्रीटमेंट मिल जाने की वजह से डॉक्टरों ने उस अंगूठे को वापस हाथ से जोड़ दिया। 'देश गुजरात' की एक रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित NRI को घोड़े पालने का शौक है और उनके फार्महाउस में कई कीमती नस्ल वाले घोड़े भी हैं, जिनकी देखभाल और रखरखाव करने के लिए वह अक्सर अपने गृहनगर आते रहते हैं। इसी दौरान यह शख्स रविवार को भी म...