बांदा, जुलाई 20 -- बबेरू। मरका थाना के खरौली ताला गांव के पास बाइक सवार पर दो बेकाबू घोड़ों ने अचानक हमला कर दिया। बाइक चला रहे अधेड़ का पैर टूट गया। पत्नी और पुत्र को भी चोटें आई हैं। मरका गांव के खैरी डेरा निवासी 50 वर्षीय तेजवा निषाद पुत्र छेदा निषाद सोमववार को अपनी पत्नी सतिनिया और पुत्र जयकरन के साथ किसी काम से तहसील आए थे। तीनों लोग शाम को बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। खरौली ताला के पास अचानक दो घोड़े बाइक के ऊपर चढ़ गए। घोड़ों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत घायलों को सीएचसी पहुंचाया। डाक्टर ने तेजवा निषाद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...