फिरोजाबाद, अप्रैल 18 -- फिरोजाबाद, दिल्ली पब्लिक स्कूल में शनिवार को शतरंज की चालों ने लोगों को उलझाया। इस प्रतियोगिता के जरिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले से खिलाड़ियों का चयन किया। दिल्ली पब्लिक स्कूल में जिला चेस स्पोर्टस एसोसिएशन द्वारा सभी वर्ग में सिलेक्शन टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। वरिष्ठ कोषाधिकारी फिरोजाबाद के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कोषाधिकारी मनोज सिंह एवं एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ.मयंक भटनागर ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। पहले दिन अंडर-19 एवं अंडर-9 में जिले के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। नन्हें-मुन्हें खिलाड़ियों ने कई चौंकाने वाली चाल चली तो लोगों के मुंह से खुद-ब-खुद शाबासी निकलने लगी। कई राउंड में होने वाली प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को एसोसिएशन द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए भेजा जाएगा।प्र...