हरिद्वार, अप्रैल 28 -- हरिद्वार। कनखल क्षेत्र में शादी-विवाह में उपयोग की जाने वाली घोड़ी पर तेजाब डालकर उसे गंभीर रूप से घायल करने की घटना में पीड़ित पशु स्वामी की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अलकनंदा होटल के समीप रहने वाले कोमल सिंह ने पुलिस को बताया कि वह बारात, शोभायात्रा और अन्य आयोजनों में घोड़ी उपलब्ध कराने का कार्य करते हैं। 26 अप्रैल को वह रुहिया धर्मशाला क्षेत्र में घोड़ी के लिए सामान लेने पहुंचे थे। आरोप है कि घोड़ी को बाहर खड़ा कर दुकान पर जाने के दौरान कनखल निवासी ठाकुर दास, जो स्वयं भी इसी व्यवसाय से जुड़ा है रंजिश में घोड़ी के गले के पास तेजाब डाल दिया। तेजाब गिरते ही घोड़ी बुरी तरह झुलस गई और दर्द से तड़पने लगी। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। ...