चंदौली, मार्च 27 -- इलिया। चकिया कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत घोड़ियवा पहाड़ी के पास गुरुवार की देर रात पशुपालक शिवपूजन पाल की करीब 75 भेड़ें चोर लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पशुपालक परिवार में चिंता का माहौल है। पशुपालक रोज की तरह अपनी भेड़ों को पहाड़ी के पास चराने के लिए ले गए थे। सुबह जब वह मौके पर पहुंचे तो सभी भेड़ें गायब थीं। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...