घोड़ा डिहरी विद्यालय का खेल मैदान समतल हुआ
औरंगाबाद, मई 9 -- बच्चों को मिला खेलने का स्थान मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर प्रखंड के घोड़ा डिहरी पंचायत मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय की भूमि का समतलीकरण कर उसे खेल मैदान के रूप में विकसित किया गया और बच्चों के लिए विद्यालय को समर्पित किया गया। इससे ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल है। मुखिया प्रतिनिधि पवन कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं के खेलने-कूदने के लिए पहले कोई उपयुक्त मैदान नहीं था और विद्यालय की भूमि खाली पड़ी हुई थी, जिसे पंचायत विकास निधि से समतल कर खेल मैदान का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि आगे इस मैदान में अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। यह भी पढ़ें- पंचायत खेल क्लबों से जुड़ेंगे जिले के स्टेडियम, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रशिक्षण अब इस खेल मैदान में छात्र-छात्राएं खेल-कूद कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.