घोड़ासहन स्टेशन पर टिकट काउंटर का यूटीएस फेल
मोतिहारी, सितम्बर 24 -- घोड़ासहन अमृत स्टेशन पर गुरूवार की सुबह अनारक्षित टिकट काउंटर का यूटीएस अचानक फेल होने से यात्रियों में अफरातफरी मच गयी। परिणामत: नरकटियागंज-दानापुर इंटरसिटी मेमू ट्रेन के सैकड़ों यात्रियों को बिना टिकट ट्रेन में सवार होना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि सिस्टम में आयी खराबी के कारण अनारक्षित टिकट निकल नहीं पाया। इसकी सूचना समस्तीपुर रेलवे कंट्रोल को दे दी गयी। कंट्रोल के निर्देश पर अगले स्टेशन कुण्डवा चैनपुर में इस गाड़ी का 15 मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया गया ताकि बिना टिकट चढ़े यात्री अपना टिकट प्राप्त कर सकें। इस की सूचना घोड़ासहन में भी यात्रियों को भी दे दी गयी थी। बाद में रक्सौल से आये तकनीशियन के द्वारा सिस्टम को ठीक करने के बाद स्टेशन का काम काज व्यवस्थित हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.