घोड़ासहन के कस्तूरबा विद्यालय में नामांकित हैं दो सौ छात्रायें
मोतिहारी, सितम्बर 13 -- घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि। घोड़ासहन के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बालक के परिसर में ही कस्तूरबा बालिका विद्यालय संचालित है। पुराने भवन के जर्जर हो जाने के बाद इस विद्यालय का संचालन उसके नये छात्रावास भवन में ही किया जाता है। फिलहाल विद्यालय में बिजली,पानी व शौचालय आदि की बुनियादी व्यवस्थायें संतोषजनक हैं। संचालक मो. शब्बीर अहमद ने बताया कि वर्त्तमान में कक्षा 6 से 8 की एक सौ तथा कक्षा 9 से 12 तक की एक सौ छात्रायें नामांकित हैं। कक्षा 9 से 12 तक की कुछ छात्रायें छुट्टी में घर गयी बतायी गयी हैं। भोजन की व्यवस्था विद्यालय में ही की गयी है। यह भी पढ़ें- Motihari News: बरसात के दिनों में कस्तूरबा विद्यालय परिसर में भर जाता है पानी भोजन बनाने के लिए पांच रसोईयों की नियुक्ति की गयी है। सुरक्षा के लिए रात्रि प्रहरी प्रतिनियुक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.