घोड़ासहन : दुर्घटना में घायल युवक की मौत
मोतिहारी, फरवरी 26 -- घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि। घोड़ासहन -ढाका मुख्य सड़क पर मशान चौक के निकट बुधवार की रात करीब साढ़े सात बजे स्कॉर्पियो व बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में घायल दो बाइक सवारों में से एक की मौत इलाज के क्रम में हो गयी। मृतक पिपराकोठी थाना क्षेत्र के हथियाही गांव निवासी कमल मुखिया का 38 वर्षीय पुत्र शंकर मुखिया था। जबकि दूसरा बाइक सवार हथियाही ग्राम का ही भोला चौधरी का 30 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार को घायल स्थिति में इलाज के लिए मोतिहारी में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो व बाइक दोनों का आगे का भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। बाइक सोनू कुमार की बतायी गयी है । जबकि स्कॉर्पियो बारात लेकर मोतिहारी से भवानीपुर जा रही थी। टक्कर की आवाज सुन घटना स्थल पर पहुंचे आस पास के लोगों ने निजी एम्बुलेंस से दोनों घायलों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.