घोड़पड़ास से फसलों को बचाने के लिए विशेष पहल
सीवान, मई 31 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। एक तरफ खेती की बढ़ती लागत और दूसरी तरफ जंगली जानवरों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाए जाने से क्षेत्र के किसान लंबे समय से परेशान हैं। खासकर घोड़पड़ास और नीलगाय किसानों के लिए बड़ी समस्या बने हुए हैं। इन जानवरों के कारण खेतों में लगी फसलें बर्बाद हो रही हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं कई बार सड़क पार करने के दौरान घोड़पड़ास और नीलगाय के वाहनों से टकराने से सड़क दुर्घटनाएं भी हुई हैं, जिनमें लोगों की जान तक जा चुकी है। अब किसानों को इस समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
विशेष अभियान की शुरुआत जिला पदाधिकारी और जिला कृषि पदाधिकारी के निर्देश पर घोड़पड़ास से प्रभावित क्षेत्रों में उसके नियंत्रण के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। कृषि विभाग की ओर से इस संबंध में आवश्यक प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.