सीवान, फरवरी 28 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। महंगाई के इस दौर में जहां किसान बढ़ती लागत के बीच खेती कर बेहतर उत्पादन की उम्मीद लगाए बैठे हैं, वहीं नीलगाय और जंगली जानवरों का आतंक उनकी मेहनत पर पानी फेर रहा है। क्षेत्र के कई गांवों में नीलगायों के झुंड रात के अंधेरे में खेतों में धावा बोलकर गेहूं और सब्जी की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। सावना, कैलगढ़, सुंदरपुर, हथीगाई, ज्ञानी मोड़, हलीम टोला, जगतपुरा और रसूलपुर सहित कई गांवों में किसान खासे चिंतित हैं। चवर के खेतों में लगी गेहूं की फसल को नीलगाय चर कर बर्बाद कर दे रही हैं। वहीं बैगन, गोभी, टमाटर, बोरो समेत अन्य सब्जियों के कोमल हिस्सों को खाकर फसल नष्ट कर रही हैं। सावना गांव के किसान आनंद कुमार, अर्जुन प्रसाद और मेराज आलम ने बताया कि महंगे बीज, खाद और सिंचाई पर हजारों रुपये खर्च कर स...