घोटाले में फंसे पालिकाकर्मियों पर गाज गिरना तय,भेजी रिपोर्ट
हाथरस, मई 28 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। नगरपालिका में सफाई व्यवस्था और आउटसोर्सिंग के नाम पर चल रहे बड़े खेल में अब दोषियों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। 12 सफाईकर्मियों के नाम पर हर महीने दो जगहों से दोहरा भुगतान उठाकर पालिका को चूना लगाने के मामले में जांच के बाद अब गाज गिरनी तय हो गई है। जांच प्रक्रिया के तहत कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए वर्तमान ईओ अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह ने इस पूरे घोटाले के जिम्मेदार दोषियों के नाम जिला कोषाधिकारी को प्रेषित कर दिए हैं। नगरपालिका के पांच सभासद मनीष अग्रवाल, दिनेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सुन्दरम शर्मा और सुनील अग्निहोत्री ने आईजीआरएस पोर्टल पर इस बड़े फर्जीवाड़े की शिकायत दर्ज कराई थी। सभासदों का आरोप था कि पालिका में चहेतों को ठेका देकर 12 सफाईकर्मियों को दो अलग-अलग स्थानों एमआरएफ सेंटर और डोर-टू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.