महोबा, जनवरी 3 -- महोबा। जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा घोटाला अधिकारियों के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। नटवरलालों ने घोटाला के लिए प्रति केस पर दो से पांच हजार रुपये देने के लिए सहयोगी लगाए थे। बीमा कंपनी और कृषि विभाग के कर्मचारियों से सांठ गांठ कर नटवरलाल 40 करोड़ का घोटाला करने में सफल हो गए। प्रधानमंत्री फसल बीमा जिले में किसानों से ज्यादा नटवरलालों के लिए वरदान साबित हुई। दो साल से फसल बीमा घोटाला की तैयारी की जा रही थी। सूत्रों की मानें तो नटवरलालों ने जन सेवा केंद्र संचालकों के साथ मोबाइल में दक्ष युवाओं को एक केस के लिए दो से पांच हजार रुपये देने का लालच देकर अपने पक्ष में कर लिया और चकबंदी होने वाले गांवों को निशाना बनाते हुए पहाड़, नदी और जंगल की भूमि में बीमा करा क्लेम हड़प लिया। जय जवान जय किसान एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलाब सिंह रा...