संभल, मार्च 19 -- संभल के जिला प्रोबेशन अधिकारी चंद्रभूषण यादव पर लगे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और निराश्रित विधवाओं के पुनर्वास से जुड़ी योजनाओं में करीब 50 लाख रुपये के घोटाले का आरोप सामने आने के बाद जांच तेज हो गई है। उधर जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बीमारी का हवाला देते हुए अवकाश मांग लिया है। बीते दिनों जिला प्रोबेशन अधिकारी पर चाइल्ड हेल्प यूनिट समेत विभिन्न योजनाओं में वित्तीय अनियमितताएं करने, फर्जी बिल लगाने और सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप मे शिकायत की गई थी। इतना ही नहीं, वित्तीय और स्टॉक रजिस्टर में भी फर्जी प्रविष्टियां करने के भी आरोप लगे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने 19 दिन पहले डिप्टी कलेक्टर नीतू रानी की अध्यक्षता में तीन ...