बाराबंकी, जून 29 -- बाराबंकी, संवाददाता। एनआरएचएम घोटाले के आरोपी बहराइच निवासी अजय श्रीवास्तव की तैनाती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिलोकपुर में होने के बाद बिना उसके अस्पताल आए वेतन निकालने के मामले की जांच भी विजिलेंस टीम कर रही है। इसमें जो भी संदिग्ध हैं उन पर भी कार्रवाई होनी तय मानी जा रही है। लगातार विजिलेंस टीम की जांच ने स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारियों की नींद उड़ा दी है।

अजय की अलमारी में खुल सकते हैं राज आरोपी की अलमारी से खुल सकते हैं घोटाले के कई राज: विभागीय सूत्रों का कहना है कि पीएचसी त्रिलोकपुर में लिपिक अजय श्रीवास्तव की एक निजी अलमारी है। जिसमें वह अपनी उपस्थिति का रजिस्टर और अन्य कई अभिलेख रखें हैं। सूत्र बताते हैं कि अजय अकेले में अलमारी खोलता था। किसी के आते ही तुरंत ताला लगा देता था। अलमारी खुलने पर बलरामपुर के घो...