पीलीभीत, फरवरी 20 -- पीलीभीत। डीआईओएस कार्यालय में हुए 1.01 करोड़ रुपये के लेनदेने के मामले में फरार चल रही डीआईओएस कार्यालय के चपरासी की पत्नी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी मायके से की गई है। हालांकि आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं हुआ है। उसकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमे कहा गया था कि उनके कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बीसलपुर निवासी इल्हाम शम्सी ने डीआईओएस कार्यालय से जुड़ी 1.01 करोड़ रुपये की धनराशि अपनी पत्नी अर्शी खातून के निजी बैंक खाते में स्थानांतरित कर दी थी। यह गड़बड़ी बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों की जांच में सामने आई। बैंक ने पूरे प्रकरण की सूचना जिलाधिकारी को दी। जिसके बाद डीएम ने सीडीओ की अध्यक्षता में पूरे...