पीलीभीत, अप्रैल 11 -- पीलीभीत। डीआईओएस कार्यालय से जुड़े करोड़ों रुपये के सरकारी धन घोटाले में विवेचक इंस्पेक्टर क्राइम ने आरोपी लिपिक इलहाम शम्सी के बयान दर्ज किए हैं। एएसपी और सीओ ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी से पूछताछ कर कई बिंदुओं पर जानकारी ली। अफसरों ने विवेचक ने सभी जांच की प्रगति पूछी। इस मामले में पुलिस अब तक आरोपी इलहाम शम्सी और उसके रिश्तेदारों के 38 बैंक खातों में जमा 3 करोड़ 87 लाख 2 हजार 568 रुपये की धनराशि को फ्रीज कर चुकी है। बीसलपुर स्थित इंटर कॉलेज में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी इलहाम शम्सी नियमों की अनदेखी कर डीआईओएस कार्यालय से संबद्ध चल रहा था। उसने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से पत्नी अर्शी खातून, साले और अन्य परिचितों के खातों में डीआईओएस कार्यालय से सरकारी रकम हड़पकर भेजी थी। इस मामले में डीएम के न...