मुरादाबाद, फरवरी 9 -- मुख्यमंत्री सामूहिक शादी योजना में गड़बड़ी की जांच पूरी हो गई। शासन की ओर से गठित समिति मंगलवार को जांच रिपोर्ट समाज कल्याण राज्य मंत्री को सौंपेगी। समिति ने दहेज के सामानों की आपूर्ति करने वाले वेंडर पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी की है। जिनको उपहार नहीं मिला या आधा मिला है उनको पहुंचाया जाएगा। जनपद में दो चरणों में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के आयोजन हुए, जिसमें 2015 जोड़ों की उनके धार्मिक नियमों के आधार पर शादी कराई गई। चार दिसंबर को दिल्ली रोड स्थित मैदान में पहला आयोजन हुआ था। दूसरा आयोजन रामपुर दोराहा स्थित मैदान में पांच दिसंबर को हुआ। जहां उपहार के सामान वितरण और भोजन-नाश्ते को लेकर शोर शराबा हुआ था। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने इसमें संज्ञान लेकर तीन सदस्यीय टीम भेजी। यह टीम मंगलवार कोअपनी रिपोर्ट मंत्री...