भागलपुर, दिसम्बर 30 -- कहलगांव में ग्रामीणों की शिकायत पर घोघा स्टेशन रोड की पीसीसी सड़क की सोमवार को जांच की गई। सड़क निर्माण में अनियमितता और घटिया गुणवत्ता के आरोपों पर स्थानीय लोगों की मांग के बाद ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। षष्ठम वित्त योजना के अंतर्गत घोघा स्टेशन से एसएच-84 दक्षिणी सीमांत तक बनी पीसीसी सड़क की जांच में अधिकारियों ने सड़क को खोदकर उसकी मोटाई एवं अन्य तकनीकी मानकों की पड़ताल की। सड़क की मोटाई छह इंच होनी थी, लेकिन जांच में केवल तीन इंच पायी गई। जांच अधिकारियों ने स्वीकार किया कि सड़क का निर्माण गुणवत्तापूर्ण नहीं है, हालांकि आधिकारिक रूप से कुछ कहने से वे परहेज करते नजर आए। जांच के दौरान मौके पर मौजूद आशीष कुमार, अरविंद भारती, निर्मल केडिया, प्रभाकर यादव सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.