घोघा में 10.7 लीटर शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
भागलपुर, जुलाई 2 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। घोघा थाना क्षेत्र के पक्कीसराय गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 10.7 लीटर अवैध शराब बरामद करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान पक्कीसराय गांव निवासी शंभू मंडल (पिता- गणेश मंडल) के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि एक अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गांव गई थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर शंभू मंडल भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसके बासा की तलाशी ली गई, जहां से 300 एमएल की रॉयल झारखंड ब्रांड की 19 बोतल विदेशी शराब तथा पांच लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कुल मात्रा 10.7 लीटर है। पुलिस ने शंभू मंडल को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.