भागलपुर, मार्च 12 -- कहलगांव (भागलपुर), निज प्रतिनिधि। घोघा थाना क्षेत्र के गोल सड़क के पास कटरिया गंगा नदी में स्नान करने के दौरान एक ही परिवार के चार लोग डूब गए। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक महिला को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। मृतकों की पहचान नया टोला ओलपुरा गांव निवासी कृष्णा उर्फ छोटू (28 वर्ष) पिता नंदलाल साह, बॉबी देवल (20 वर्ष) और सन्नी देवल (23 वर्ष) पिता शालीग्राम साह के रूप में हुई है। घटना बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे हुई। शालीग्राम साह और नंदलाल साह दोनों भाई हैं। दोनों को दो-दो पुत्र थे। इस घटना में शालीग्राम साह के दोनों पुत्रों की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, नंदलाल साह के पुत्र कृष्णा उर्फ छोटू के बच्चे का मुंडन संस्कार था। इसी सिलसिल...