गोंडा, मई 24 -- तरबगंज, संवाददाता। विधानसभा क्षेत्र के धौरहरा-खानपुर मार्ग पर घोघरा नाले पर बहुप्रतीक्षित लघु सेतु के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। रविवार को क्षेत्रीय विधायक प्रेम नरायन पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन व शिलान्यास कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। 288.01 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह सेतु विधायक प्रेम नरायन पांडेय के विशेष प्रयासों से स्वीकृत हुआ है। भूमिपूजन के बाद विधायक ने कहा कि बरसात के दिनों में घोघरा नाला उफान पर आने से खानपुर, धौरहरा, तिवारीपुरवा समेत दर्जनों गांव के लोगों की खासा दिक्कत का सामना करना पड़ता था। स्कूली बच्चों, मरीजों और किसानों को सबसे ज्यादा परेशानी होती थी। विधायक ने बताया कि सेतु निर्माण से क्षेत्र में कनेक्टिविटी मजबूत होगी। लोगों का आवागमन सुगम होगा और स्वास्थ्य, शिक्षा, व्...