मधुबनी, मार्च 6 -- फुलपरास, एक संवाददाता। घोघरडीहा नगर पंचायत वार्ड नंबर चार अवस्थित बाबा शुभेश्वर नाथ महादेव स्थान में आयोजित नवाह संकीर्तन को लेकर शुक्रवार को 51 कन्याओं के द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा यज्ञ स्थल से घोघरडीहा दुर्गास्थान बाजार होते हुए डेवढ़ सीमा तक गया, जहां से यज्ञ स्थल पर पंडित मदन कुमार झा के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित किया गया। ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित नवाह्न संकीर्तन 6 मार्च से शुरू होकर 15 मार्च तक होगा, जिसमें जिले के विभिन्न हिस्से के अलावा बगलगीर देश नेपाल से भी कीर्तन मंडली के भाग लेने की जानकारी आयोजक ने दिया है। जय सीता राम सीता राम, सीता राम जय सीताराम महामंत्र से पूरे नगर पंचायत का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। यज्ञ को सफल बनाने के लिए काशी गिरी, कारी कामत, लोचन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.