मधेपुरा, अप्रैल 6 -- घैलाढ़, संवाद सूत्र। परमानंदपुर थाने की पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 25 लीटर महुआ शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। प्रभारी थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि दो शराब कारोबारी झोले में देसी शराब लेकर भतरंधा चौक की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर परमानंदपुर पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम भतरंधा पंचायत सरकार भवन के समीप पहुंची। पुलिस को देखते ही दोनों व्यक्ति भागने लगे। पुलिस के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो बोरों में कुल 25 लीटर महुआ शराब बरामद हुआ। गिरफ्तार तस्करों की पहचान घैलाढ़ ओपी क्षेत्र के श्रीनगर वार्ड 10 निवासी ऋषि कुमार और परमानंदपुर थाना क्षेत्र के घोपा वार्ड 10 निवासी धर्मपाल यादव के रूप में हुई है। थाना क्षेत्र में श...