हापुड़, जनवरी 7 -- नगर के नक्का कुंआ रोड निवासी युवक ने पड़ोसी पर घेर की दीवार में कूमल कर पशु चोरी के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी को रंगहाथ पकड़े जाने पर आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित आदेश गिरी ने कोतवाली में तहरीर देकर उल्लेख किया है कि मोहल्ला निवासी दो युवक बुधवार की शाम को घेर की दीवार का कूमल कर वहां मौजूद पशुओं को चोरी करने का प्रयास किया। आरोपी को रंगहाथ पकड़ लिया। उसने पुलिस को बुलाने का प्रयास किया तो आरोपी ने हमला कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...