मुजफ्फर नगर, अप्रैल 19 -- खतौली रतनपुरी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर माफी गांव में स्थित एक मकान में शनिवार सुबह जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज से गांव में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने धमाके में झुलसे दो बच्चों में लगी आग को बुझाया। तीन लोग भी आग में झुलस गए, लेकिन वह दीवार कूदकर फरार हो गए। बताया कि मकान में अवैध रूप से पटाखा बनाने का काम किया जा रहा था।सूचना के करीब एक घंटे बाद फांयर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची। कड़ी मशक्क्त के बाद आग को बुझाया गया। झुलसे बच्चों को उपचार के लिए मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराय गया है वहीं जो लोग पटाखा बना रहे थे पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।गांव यह भी पढ़ें- जांच के लिए टीम गठित, गोदाम के लिए वैध लाइसेंस नहीं मिला मोहम्मदपुर माफी निवासी उमरेज पुत्र कसमूदीन के खाली पड़े घेर को लोनी निवासी तीन यु...