फतेहपुर, दिसम्बर 28 -- फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर इटौली गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव झाड़ियों में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने थाने का घेराव करते हुए बहू और उसके ससुराल वालों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के पिता शत्रुघन लोधी ने आरोप लगाया कि उनके बेटे दिनेश कुमार की शादी एक जुलाई 2025 को गुड़िया देवी के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही बेटे और बहू के बीच घरेलू विवाद होने लगा था। नवरात्र के समय बहू गुड़िया देवी झगड़ा कर अपने जेवरात लेकर मायके चली गई थी। जाने से पहले उसने बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पिता ने आरोप लगाया कि बहू अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बना रही थी। 25 दिसंबर को शाम करीब पांच बजे उनके बेटे दिनेश कुमार को साजिश के तहत बहाने से गुड़िया देवी के पास ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.