कन्नौज, मई 17 -- ​तिर्वा। इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल और एक अवैध तमंचा बरामद किया गया है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। ​यह सफलता रविवार तड़के करीब 5 बजे तिर्वा-सुजानसराय मार्ग पर ईशन नदी पुल के पास मिली, जहां कोतवाली प्रभारी संजय शुक्ला के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चल रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखे। पुलिस को सामने देख उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान मैनपुरी निवासी आका उर्फ रामपाल और रविंद्र कुमार उर्फ रिक्की के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आका के पास ...