बरेली, अप्रैल 15 -- जिले में संचालित रेस्टोरेंट, ढाबा, होटल व मैरिज हॉल, मिठाई की दुकानों आदि में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करने पर कार्रवाई होगी। इतना ही नहीं बिना कनेक्शन कॉमर्शियल सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों भी सख्त कार्रवाई होगी। ऐसे लोगों पर अब सीधा एफआईआर कराई जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान घरेलू गैस सिलिंडरों का उपयोग कर रहे हैं। कुछ जगहों पर बिना वैध कनेक्शन के कॉमर्शियल सिलेंडर भी इस्तेमाल किए जा रहे हैं। जो पूरी तरह नियमों के खिलाफ है। पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। होटल, गेस्ट हाउस में कार्यक्रम के दौरान घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल होता मिलने पर होटल, गेस्ट हाउस संचालक के साथ आयोजनकर्ता पर भी कार्रवाई होगी। यह भी पढ़ें- अवैध गैस सिलेंडर ...