मुजफ्फरपुर, जनवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। घूस लेने के आरोप में जेल में बंद जिला कृषि पदाधिकारी डीएओ सुधीर कुमार की ओर से बुधवार को विशेष कोर्ट (निगरानी) में जमानत अर्जी दाखिल की गई। इस अर्जी पर जल्द ही विशेष कोर्ट में सुनवाई होगी। आत्मा के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक (बीटीएम) संतोष कुमार के पुनर्नियोजन के लिए 19 हजार रुपये घूस लेते निगरानी की टीम ने शनिवार को मिठनपुरा के चर्च रोड स्थित किराये के मकान से डीएओ को गिरफ्तार किया था। निगरानी की टीम ने उन्हें रविवार को विशेष कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...