आजमगढ़, अप्रैल 30 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मंगलवार को 50 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार रजिस्ट्रार कार्यालय में आउट सोर्सिंग के जरिए तैनात लिपिक को विवि प्रशासन ने बर्खास्त कर दिया है। बुधवार को कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार ने घटना को लेकर हाई पावर कमेटी की बैठक बुलाई। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय से संबंधित सभी सेवाओं को ऑनलाइन करने का निर्देश दिया। कुलपति ने कहा कि मुख्य द्वार पर शिकायत पेटिका एवं मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे। साथ ही विश्वविद्यालय से जुड़े कर्मचारियों की समस्याओं का हेल्प डेस्क के माध्यम से समाधान करने के लिए समिति का गठन किया जाएगा। सार्वजनिक रूप से विश्वविद्यालय एक ई-मेल आईडी उपलब्ध कराएगा, जिससे तकनीक के माध्यम से छात्र-छात्राओं और अन्य कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान हो सके। यह भी पढ़ें- यूपी में घूसखोरों की शामत...