नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। होमगार्ड भर्ती परीक्षा के मेडिकल में घूस लेकर अभ्यर्थियों को पास-फेल करने के आरोपी डॉक्टर प्रवीण कुमार और डॉक्टर महेश द्विवेदी को आखिर जेल जाना पड़ा। उर्सला के आईसीयू में भर्ती दोनों डॉक्टरों और ड्राइवर को शनिवार हैलट और कार्डियोलॉजी भेजा गया। हैलट और कार्डियोलॉजी में डॉक्टरों ने उनकी प्राथमिक जांच करने के बाद फिट घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को रात करीब 12 बजे जेल भेज दिया। पुलिस लाइन में 15 अक्टूबर को होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों का मेडिकल हो रहा था। पहले दिन 200 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। मेडिकल के लिए सीएमओ की ओर से चार सदस्यीय डॉक्टरों के दो पैनल गठित किए गए थे। इसमें डॉ. प्रवीण, डॉ. महेश द्विवेदी और डॉ. देवेंद्र सिंह राजपूत भी अभ्यर्थियों का डॉक्टरी परीक...